ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

कांग्रेस का आरोप है कि जयपुर पुलिस ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रही है। डोटासरा ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, कांग्रेस नेता धरना खत्म नहीं करेंगे।

NSUI की छात्र नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई कांग्रेस नेता रातभर कमिश्नरेट के गलियारे में बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।

ऋतु बराला FIR मामले में कांग्रेस का धरना जारी

ऋतु बराला FIR मामले में कांग्रेस का धरना जारी

धरने के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस की बसें पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से नेताओं को परिसर से बाहर निकालने और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई किए जाने की आशंका जताई गई। कांग्रेस नेता जीरो FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

End of Feed