आरक्षण पर रार: ऊंची जातियों के कोटे पर चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ये तो सरकार की जिम्मेदारी

चिराग पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के अधिकारों और हितों की रक्षा जरूरी है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ऊंची जातियों के लोगों को चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाए।

आरक्षण के मुद्दे पर जारी सियासी बहस के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की चिंताओं को देखने और उन्हें दूर करने की जरूरत है। सामाजिक न्याय की चर्चा केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हर हिस्से की समस्याओं और अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

​चिराग पासवान



चिराग पासवान।

ऊंची जाति के लोगों की चिंताएं दूर करना भी सरकार की जिम्मेदारी

चिराग पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के अधिकारों और हितों की रक्षा जरूरी है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ऊंची जातियों के लोगों को चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाए। पासवान ने कहा कि अगर ऊंची जाति के लोगों में भी अगर चिंताएं हैं तो उसे दूर करने की जिम्मेदारी सरकार और राजनीतिक दलों की है।

End of Feed