शहर

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर कौन था भारत का पहला मेहमान, जिसे दिल्‍ली में मिली सलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 04:56 PM IST

हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर गणतंत्र परेड होती है। गणतंत्र दिवस पर हर बार किसी न किसी मुख्य अतिथि को बुलाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारत में इस दिन आने वाले सबसे पहले मुख्य मेहमान कौन थे।

Image

गणतंत्र दिवस (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Republic Day 2024: इस बार 26 जनवरी के मौके पर देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन गणतंत्र परेड में सेना के जवान अलग-अलग तरह के करतब करके भी दिखाते हैं। गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय त्योहार है। इस बार यह गुरुवार को मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को जब देश का संविधान लागू हुआ था। तब इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर मनाने का फैसला किया गया।

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि आते हैं और गणतंत्र परेड में देश की जलसेना, थलसेना और वायुसेना भी शामिल होती है। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। पूरा देश जोश और उल्लास के साथ इस दिन को मानाता है।

पहली बार भारत आए थे मेहमान

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में हर बार किसी ना किसी राष्ट्र प्रमुख को बुलाने की प्रथा रही है। शुरू से लेकर आज तक हर बार किसी न किसी मेहमान को जरूर बुलाया गया है। इस बार इस खास मौके पर फ्रास के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान कौन थे। तो चलिए बताते हैं।

ऐसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 1950 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो भारतिय गणतंत्र दिवस के पहले मेहमान थे। संविधान लागू होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में तिरंगा पहराया था और परेड के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई थी। तब से लेकर आज तक हर बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई न कोई अतिथि भारत आते रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article