Ravan Dahan Dusshera 2023 Timings: आज विजयादशमी का पर्व है, आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। विजयादशमी को ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। आज के ही दिन दुर्गा मां ने महिषासुर का भी वध किया था। दशहरे के मौके पर देशभर में रावण दहन करके इस दिन को मनाया जाता है। रावण का दहन प्रदोष काल में करना ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आज शाम 5:43 बजे के बाद ही रावण दहन करने का मुहूर्त शुरू होगा। वैसे रावण का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक है। आज विजय मुहूर्त दोपहर के 1:58 से 2:43 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त को बहुत शुभ माना जाता है इस समय कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करने से उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। भगवान राम ने रावण को हराने के लिए इसी मुहूर्त में युद्ध का आगाज किया था।
आपके शहर में रावण दहन का समय (फोटो साभार - ट्विटर)
आपके शहर में रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दिल्ली - रात 8:00 बजेनोएडा- शाम 7:30 बजे
गाजियाबाद - शाम 7:30 बजे
लखनऊ- रात 8:00 बजे
वाराणसी - रात 8:00 बजे
मथुरा - शाम 7:30 बजे
प्रयागराज - रात 8:00 बजे
मेरठ- शाम 7:30 बजे
अयोध्या - रात 8:00 बजे
आगरा - रात 8 बजे
इंदौर - शाम 7:30 बजे
पटना- शाम 4:30- 5:30 बजे
रायपुर- शाम 6 बजे
जयपुर - शाम 5:43 से ढाई घंटे तक
अमृतसर- शाम 7:30 बजे
