Etah Dengue Case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में डेंगू की संख्या में लगातार वृदि हो रही है। बता दें डेंगू के बढ़ते मामले ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू से किसी भी मरीज की मौत की पुष्टी नहीं कर रहा है। बता दें इस साल अब तक जिले में 64 केस मिल चुके हैं। वहीं, पिछले साल यह आंकड़ा 45 थे। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है फिर भी डेंगू के इतने केस चिंता का विषय बना हुआ है।
रोजाना बढ़ रहे तीन-चार केस
स्थिति ऐसी है कि हर दिन लगभग तीन-चार नए केस मिल रहे हैं। बता दें डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराई जाती है। इसके बाद ही डेंगू के केस घोषित किया जाता है। हालांकि, इस जांच में रैपिड कार्ड को महत्व नहीं दिया जाता, जबकि प्राइवेट डॉक्टर रैपिड कार्ड की टेस्ट से ही पॉजिटिव मानकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में रोजाना ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं। हालांकि, अगस्त तक डेंगू के मामले नियंत्रित थे और 4 ही केस मिले थे, लेकिन सितंबर से लगातार बढ़ने के कारण हर दिन तीन-चार नए केस मिल रहे हैं।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
हालांकि, बदलते मौसम के साथ इन दिनों गांव-गांव में बुखार फैला हुआ है, जिससे संचारी रोग फैलने की आशंका है। लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं। जिले में डेंगू से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
