Ratlam News: मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) व बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) से प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जबरदस्त जीत हासिल की। कांग्रेस, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को पटखनी देकर जयस ने इतिहास रच डाला। अब रतलाम सैलाना सीट से बीजेपी और कांग्रेस को मात देने वाले गरीब विधायक कमलेश डोडियार ने एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने खुद को गरीब बताते हुए कहा कि मुझे भोपाल जाना था पर मेरे पास फोर व्हीलर से जाने का इंतजाम नहीं हुआ तो मैं अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर भोपाल पहुंच रहा हूं।
कमलेश डोडियार ने अपनी जयस पार्टी ( जय आदिवासी युवा संगठन) के लोगों से बोला है कि विकास के लिए गठबंधन करना अच्छी बात है और उन्होंने खुद ही अपने आप को मंत्री के रूप में देखना पसंद किया है। कमलेश ने अपना पसंदीदा मंत्रिमंडल भी काम करने के लिए बता दिया है।
कमलेश डोडियार मंत्रिमंडल में काम करना चाहते हैं अब देखना यह है कि कमलेश डोडियार के इस वीडियो संदेश को सत्ताधारी पार्टी किस तरह
से लेगी।
