Nashik News: धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खिलाफ निकली रणरागिनी जन आक्रोश बाइक रैली

नासिक रेप और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में अब तक 9 FIR हो चुकी हैं। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में बड़ा आक्रोश है। इसके खिलाफ आज शहर में रणरागिनी जन आक्रोश बाइक रैली निकाली गई।

Nashik News: महाराष्ट्र में एक मशहूर टेक कंपनी की नासिक ब्रांच में महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने हाल में बड़ी सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी में काम करने वाली 8 महिलाओं ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दफ्तर में महिला कर्मचारियों को धमकाया गया, यौन शोषण किया गया और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। इस मामले में अब तक 9 FIR भी दर्ज हो चुकी हैं। एक महिला सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि एक महिला आरोपी फरार बतायी जा रही है। इस बीच TCS ने सभी 150 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दिए हैं। इधर इसी मामले को मुद्दा बनाते हुए आज यानी गुरुवार 16 अप्रैल को नासिक में रणरागिनी जन आक्रोश बाइक रैली निकाली गई।

Nashik Ranragini Jan Akrsoh bike rally

नासिक की टेक फर्म में यौन उत्पीड़न के खिलाफ जन आक्रोश बाइक रैली

इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया। स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार महिलाएं भगवा साड़ी पहनकर और भगवा पटका ओढ़कर इस रैली में आई थीं, जबकि पुरुषों ने भी गले में भगवा पटका डाला हुआ था। जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यह रणरागिनी जन आक्रोश बाईक रैली आगे बढ़ी।

End of Feed