राँची

Ranchi News: रांची में बढ़ रहा सर्दी का सितम, कोहरे ने थामी यातायात की रफ्तार, कई फ्लाइट्स कैंसिल

Ranchi News: रांची में ठंड के साथ कोहरे ने भी लोगों की मुसीबतों को बढ़ा रखा है। घना कोहरे को देखते जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हो रहा है। रांची में कोहरे के चलते कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है वहीं कई फ्लाइट को अन्य शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है।

Image

रांची में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित

Ranchi News: झारखंड की राजधानी में ठंड का सितम कम होने की बजाये बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ कोहरा भी अपना कहर बरसा रहा है। कम विजिबिलिटी होने के कारण जमीन से लेकर आसमान तक का यातायात प्रभावित हो रहा है। रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द की गई है तो वहीं कई को डायवर्ट भी करना पड़ा है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के साथ यहां लैंडिंग करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रांची में आज का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार आने वाली 22 जनवरी तक रांची के मौसम में कोई सुधार नहीं होगा। कोहरा भी ऐसे ही बना रहेगा।

कई विमान रद्द तो कई हुए डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रांची की तरफ आ रहे विमान को कोहरे के कारण डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से रांची आए विमान ने हवा में 5 चक्कर लगाकर लैंड करने का प्रयास किया, लेकिन घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग न हो पाने से उसे शमशाबाद डायवर्ट किया गया है। वहीं दिल्ली से आ रहे विस्तारा विमान को कोलकता की तरफ डायवर्ट किया गया।

एयरपोर्ट पर बड़ी भीड़

दिल्ली, कोलकाता, पुणे, मुंबई जाने वाले यात्रियों की लगातार एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती जा रही है। कई फ्लाइट के संचालन में देरी हो रही है तो की फ्लाइट रद्द की गई है। फ्लाइटों की गलत जानकारी के परेशान यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार में बैठे हुए है। बता दें कि घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित है। हाल ही में कोहरे के चलते रांची के पतरातू में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ था। वहां रेल यातायात की बात करें तो रांची आने वाली कई ट्रेने लेट है। इन ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है जो करीब 20 घंटे के आस-पास लेट चल रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article