राँची

रांची से लापता दो सगी बहनें पांचवें दिन कर्नाटक में मिली, शहर में मचा हुआ था बवाल

रांची के कांटाटोली इलाके से पांच दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई दो सगी बहनों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। इस मामले ने तेजी से तूल पकड़ा था।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Ranchi News: रांची के कांटाटोली इलाके से पांच दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई दो सगी बहनों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। लड़कियों के परिजनों ने उनके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर शहर में बवाल मचा हुआ था। इस घटना पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए पुलिस के आला अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया था। रांची पुलिस ने इसे लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) गठित की थी, जिसमें दो डीएसपी और पांच सब इंस्पेक्टर शामिल थे।

कर्नाटक में मिली दोनों लड़कियां

पुलिस सूत्रों ने लड़कियों की बरामदगी की पुष्टि की है। बताया गया है कि रांची पुलिस की एसआईटी उन्हें लेकर लौट रही है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। दोनों लड़कियां हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली हैं, जो 11 जनवरी को अपने घर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए शहर के कांटाटोली स्थित यूआईडी सेंटर गई थीं।

कैसे लापता हुई दोनों लड़कियां

इसके बाद दोपहर एक बजे उन्होंने हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर लौटने के लिए ऑटो बुक किया। ऑटो ड्राइवर उन्हें हिंदपीढ़ी के बजाय दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। इस पर एक लड़की ने अपने पापा को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया था कि ऑटो वाला उसका पर्स छीन रहा है और पिटाई कर रहा है। इतना कहते ही उसका फोन ऑफ आने लगा। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देते हुए अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला था, जिसमें लड़कियां यूआईडी सेंटर से निकलती दिखी थीं। लेकिन, इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बाद में पुलिस के टेक्निकल सेल ने मोबाइल के आधार पर उन्हें ट्रैक करने की कोशिश की तो लोकेशन लगातार बदलता रहा।

शहर में मचा था बवाल

इस घटना को लेकर शहर में हंगामा जारी था। मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी सहित कई लोग लड़कियों के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा था कि सीएम हेमंत सोरेन खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि लड़कियों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article