धनबाद में 5 दिन से जहरीली गैस का रिसाव जारी, 25 हजार जिंदगियां खतरे में; पुनर्वास बना बड़ी चुनौती

धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदान से पिछले पांच दिनों से जहरीली गैस का रिसाव लगातार जारी है। जिससे लगभग 25 हजार की आबादी खतरे में है। प्रशासन और बीसीसीएल के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना और पुनर्वास की व्यवस्था करना है।

Dhanbad Gas Leakage: झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदान से पिछले पांच दिनों से जारी जहरीली गैस का रिसाव थम नहीं रहा है। स्थिति यह है कि प्रभावित इलाके की लगभग 25 हजार आबादी लगातार दहशत में जी रही है। प्रशासन और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस घनी आबादी वाले क्षेत्र को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और पूरे इलाके को खाली कराने की है। राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, नया धौड़ा, ऑफिसर कॉलोनी और पांच नंबर बस्ती में गैस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मुख्य सड़क तक तीव्र गंध पहुंच रही है और स्थानीय लोग मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं। आस-पास की दुकानें बंद हैं। प्रभावित क्षेत्र में कई जगह जमीन अब भी गर्म है और भू-धंसान का खतरा कायम है।

gas leak(Representational Image)

सांकेतिक फोटो (istock)

राजपूत बस्ती का क्षेत्र बेहद खतरनाक घोषित

कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा ने प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण के बाद कहा कि राजपूत बस्ती का क्षेत्र “बेहद खतरनाक” घोषित किया गया है। उन्होंने माना कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजने की है। उन्होंने कहा, “पहले लोग अपनी जान बचाएं। रोजगार और मुआवजे की दिशा में पहल जारी है।” बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि बंद पड़ी कोलियरी में गैस वर्षों से दबकर जमा थी, जो अब सतह तक पहुंच गई है।

End of Feed