Naxalite Encounter: हत्याएं की, जमीन हथियाई, CRPF डिप्टी कमांडेंट को मारा; टॉप वांटेड नक्सली पप्पू लोहरा एनकाउंटर में ढेर

Latehar Naxalite-CRPF Encounter: झारखंड के लातेहार में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के टॉप वांडेट नक्सली पप्पू लोहरा को ढेर कर दिया। । पप्पू लोहरा के खिलाफ हत्या, जमीन लूट और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले थे। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डिप्टी कमांडेंट की हत्या में भी वांटेड था।

Latehar Naxalite-CRPF Encounter: लातेहार में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। इनमें से एक पर 10 लाख रुपए का और दूसरे पर पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस को मिली इस कामयाबी को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने "बहुत बड़ी सफलता" करार दिया है। अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पप्पू लोहरा राज्य का टॉप वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज थे। यह सिर्फ "सफलता नहीं, बहुत बड़ी सफलता" है। पप्पू लोहरा के खिलाफ हत्या, जमीन लूट और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले थे। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डिप्टी कमांडेंट की हत्या में भी वांटेड था। लातेहार में उसने कई लोगों की हत्याएं की थीं और जमीन हथियाई थी। एक तरह से कहा जाए तो "धरती पर का एक बड़ा बोझ" खत्म हुआ है।

Naxalites Enconter

(फाइल फोटो)

जवान भी घायल

उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑपरेशन जिला पुलिस की टीम ने अपने बलबूते पर अंजाम दिया है और इसमें किसी अन्य एजेंसी की मदद नहीं ली गई। यह हमारे जिला पुलिस के जवानों की उपलब्धि है जिन्होंने पूरे साहस और रणनीति के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया और टॉप अपराधी को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं और एक को जीवित पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं, एक जवान घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

End of Feed