राँची

Ranchi News: देवघर में बनाया जायेगा भव्य तिरुपति मंदिर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

Ranchi News: झारखंड के देवघर में भी तिरुपति मंदिर बनाया जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम जगन मोहन रेड्डी उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए देवघर में तिरुपति मंदिर बनाने का निर्णय किया है।

Image

झारखंड के देवघर में भी बनाया जायेगा तिरुपति मंदिर

Photo : ANI

Ranchi News: अब झारखंड के देवघर में भी तिरुपति मंदिर बनाया जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि "देवघर देवों का घर है... तिरुपति ट्रस्ट जगह-जगह अपने खर्चे पर तिरुपति बालाजी मंदिर बना रही है। देवघर में इसकी आवश्यकता थी, ऐसे में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से आग्रह किया था कि देवघर में तिरुपति मंदिर बनाया जाए।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मेरे आवेदन को तिरुपति ट्रस्ट को दिया था और 26 नवंबर को इसपर मीटिंग हुई जिसमें यह तय हुआ कि यहां तिरुपति ट्रस्ट तिरुपति मंदिर बनाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!