रांची आने वाली फ्लाइट का किराया कई‌ गुना बढ़ा, रेट जान चकरा जाएगा सिर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:26 PM IST

Ranchi Rail News: दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बाद अब विमानों का किराया भी कई गुना बढ़ गया है। रांची आने वाली फ्लाइट के किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई है। फ्लाइट का किराया दो से चार गुना तक बढ़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली से रांची का किराया 9 से 15 हजार हुआ
  • सामान्य दिनों में 5-6 हजार होता था किराया
  • मुंबई से रांची का किराया हुआ 16-22 हजार रुपए

Indian Railway: दिवाली और छठ पर्व को लेकर रांची आने वाली ट्रेनें फुल होने के बाद अब फ्लाइट का किराया काफी बढ़ गया है। अलग-अलग शहरों से रांची आने वाली फ्लाइट के किराए में दो से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि, फिलहाल रांची आने वाली अलग-अलग कंपनियों की फ्लाइट फुल कैपेसिटी के साथ आ रही है। धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर 21 से 23 अक्टूबर तक मुंबई और बेंगलुरु से रांची आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे अधिक है।दरअसल, रांची और आसपास के जिलों में लगभग 60 हजार से 70 हजार लोग अलग-अलग महानगरों में कार्यरत हैं। यह लोग हर साल दिवाली और छठ पर अपने घर आते हैं, जिसकी वजह से रांची आने वाली फ्लाइट के किराए में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कई शहरों से रांची आने वाली ट्रेनों में टिकट की बुकिंग तक बंद हो गई हैं। वहीं, ज्यादातर ट्रेनों में 300 से अधिक वेटिंग चल रही है। इस कारण विमान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

air flight

फ्लाइट का किराया महंगा

End of Feed