साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा छत्तीसगढ़

इस टाइगर रिज़र्व के गठन का उद्देश्य बाघों की संख्या में वृद्धि है, क्योंकि यह क्षेत्र उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर, बाघों की संख्या में सुधार के लिए यह कदम आवश्यक था।

Vishnu Deo Sai Cabinet: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गुरुघासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व के रूप में गठित करने का आदेश पारित कर दिया है। साय कैबिनेट में मुहर लगने के बाद इसे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया गया है। अब इसके बाद गुरुघासीदास, तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा। लेकिन इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ में अभी तीन और टाइगर रिजर्व मौजूद हैं।

Chhattisgarh CM Sai

छत्तीसगढ़ कैबिनेट

देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व

गुरुघासीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। आंध्र प्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व 3296.31 वर्ग किमी के साथ देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। जबकी असम का मानस टाइगर रिजर्व 2837.1 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला देश दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है।

End of Feed