राँची

टाटानगर और वाराणसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन; सभी जरूरी जानकारी यहां है

झारखंड की रेल कनेक्टिविटी को एक और मजबूती मिलने जा रही है। जल्द ही टाटानगर और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। जल्द ही लॉन्च होने वाली है। अभी इस ट्रेन का रूट तो तय नहीं हुआ है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि टाटानगर-वाराणसी रूट पर सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं इसी साल जुलाई से शुरू हो जाएंगी।

Image

टाटानगर-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

Photo : Twitter

Tatanagar-Varanasi Vande Bharat Express: झारखंड की रेल कनेक्टिविटी को एक और बूस्ट मिलने जा रहा है। जी हां टाटानगर और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही लॉन्च होने वाली है। माना जा रहा है कि टाटानगर-वाराणसी रूट पर सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं इसी साल जुलाई में शुरू हो जाएंगी।

जब दोनों शहरों के बीच यह वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू हो जाएगी तो 600 किमी लंबी इस यात्रा में लगने वाले समय की काफी बचत होगी। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को न सिर्फ फास्ट सर्विस मिलेगी, बल्कि यात्रा आरामदायक भी होगी। ग्राउंडवर्क के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन नंबर 3 को हाई-टेंशन पावर सप्लाई फेसिलिटी से अपग्रेड किया गया है। इसे वंदे भारत ट्रेन को कोच यानी डिब्बों की सफाई और रिपेरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मैनटेनेंस के कार्य को सपोर्ट करने के लिए नए GI पाइप्स को भी यहां इंस्टॉल किया जा रहा है।

दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने नए रूट के बारे में पुष्टि नहीं की है। लेकिन अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रेलवे बोर्ड इस रूट पर वंदे भारत का स्लीपर वर्जन चलाने की तैयारी कर रहा था।

फिलहाल टाटानगर से बिहार की राजधानी पटना और ओडिशा के बेहरामपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। झारखंड में रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन सितंबर 2023 से और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन सितंबर 2024 से चल रही है। यह दोनों वंदे भारत ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन टाटानगर से होकर जाती हैं। वाराणसी के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से यूपी और बिहार के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि फिलहाल टाटानगर और वाराणसी के बीच कोई भी डेली ट्रेन सेवा नहीं है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article