House Collapsed in Saraikela: टाटा स्टील के आवासीय परिसर में बड़ा हादसा, 16 मकान हुए जमींदोज, राहत-बचाव कार्य जारी

House Collapsed Tata Steel Residential Complex: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में टाटा स्टील के आवासीय परिसर में स्थित 16 मकान अचानक जमींदोज हो गए हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

House Collapsed in Saraikela: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां टाटा स्टील के आवासीय परिसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के आवासीय परिसर स्थित एक फ्लैट सोमवार को जमींदोज हो गया। इस घटना के बाद टायो आवासीय परिसर में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही टाटा स्टील के पदाधिकारी और गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, टायो कंपनी के बंद होने के बाद इसके आवासीय परिसर में केवल वह कर्मी रह रहे थे, उन्होंने अपना सेटलमेंट कंपनी से नहीं लिया है। वह और उनके परिवार के लोग फ्लैट में रहे थे। लेकिन संभावित खतरे को देखते ही मकानों को पहले की खाली करवा लिया गया था। यही कारण है कि जमींदोज होने के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी स्तर पर सभी फ्लैट्स को पहले ही कंडम घोषित कर किया गया था। हादसे के बाद कंपनी के पदाधिकारी मामले पर कुछ बोलने से बचते दिखाई दिए। वहीं फ्लैट में रहने वाले लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

End of Feed