झारखंड में कांस्टेबल की नौकरी के लिए ये कैसी दौड़? 8 दिनों में 7 छात्रों की मौत, 150 बेहोश, सवालों के घेरे में नियुक्ति प्रक्रिया

झारखंड में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पलामू के भाजपा सांसद बीडी राम ने अभ्यर्थियों की मौत और उनके बेहोश-बीमार होने की घटनाओं के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

झारखंड में कांस्टेबल की नौकरी के लिए कराई जा रही दौड़ में युवाओं की सांसें टूट रही हैं। राज्य में एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल नियुक्ति के लिए अलग-अलग जिले में बीते आठ दिनों से दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें अब तक सात अभ्यर्थियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 200 अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं। युवकों की मौत और बेहोश होने की हर रोज आ रही घटनाओं को लेकर अब नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

jharkhand police

झारखंड में पुलिस भर्ती के दौरान कई छात्रों बीमार ( फोटो- Jharkhand Police Twitter)

End of Feed