राँची

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम जनपद में प्रेगनेंट प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने कबूला अपराध, ये थी कत्ल की वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:46 PM IST

Ranchi Murder: मझगांव थाना इलाके के गांव हल्दिया में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने ग्रामीण को बताया और प्रेमिका की हत्या करने के अपराध का कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चाईबासा की मंडल जेल भेज दिया गया।

Image

प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को उतारा मौत के घाट।

KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
  2. मृतका पांच माह की गर्भवती थी
  3. आरोपी ने हत्या के पीछे की वजह मृतका का शादी के लिए दबाव बनाना बताई

Ranchi Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जनपद में एक गर्भवती युवती की हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा था। घटना मझगांव थाना इलाके के गांव हल्दिया की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम को अपनी करतूत के बारे में बताया और प्रेमिका की हत्या करने के अपराध को कबूल किया। इसके बाद ग्रामीण ने वारदात की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आई व आरोपी को अरेस्ट कर थाने ले गई। वहीं मृतका के शव को चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मामले की पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चाईबासा की मंडल जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, हत्या के वक्त मृतका के चिल्लाने पर कई ग्रामीण आए पर उसने उन्हें ललकारा कि, 'कोई पास आया तो वह उसे भी नहीं छोड़ेगा।' पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

धोखे से बुलाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, कुसाबाई टोला की मृतका का पूर्णचंद्र हेम्ब्रम से प्रेम - प्रसंग चल रहा था। दोनों इसी गांव के थे। पुलिस के मुताबिक मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि, उसकी बेटी 5 माह के गर्भ से थी। आरोपी ने उसे धोखे से फोन करके बुलाया। इसके बाद उसे घर से दूर बादु बांध मांगुलोंगाई के जंगल में कच्ची नहर की ओर ले गया व गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ने मृतका के सिर पर भी कई वार किए। मां ने पुलिस को बताया कि, बेटी को रात भर तलाश किया मगर वह नहीं मिली। सुबह शौच के लिए गई तो उसका शव नहर के पास पड़ा था। वहीं ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम ने पुलिस को बताया कि, युवती की हत्या के बाद आरोपी पूर्णचंद्र उसके पास आया और बताया कि, उसने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की है। आरोपी ने इसके पीछे की वजह बताई कि, मृतका गर्भवती थी और उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article