Ranchi News: विवाहित बेटी की पिता ने बैंड बाजे के साथ निकाली बारात, जानें ससुराल से क्यों लाए वापस

married daughter's baraat - झारखंड के रांची में ससुराल की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने के लिए एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी की बारात निकालकर उसे वापस घर ले आए। रिश्ता तोड़ने के इस अनोखे अंदाज की देशभर में चर्चा चल रही है।

रांची: हर पिता अपनी बेटी को अरमानों के साथ ससुराल के लिए विदा करता है। वो अपनी हैसियत के अनुसार खर्च कर बेटी को होनहार लड़के के साथ ब्याहता है। इसके बावजूद कहीं-कहीं बेटियों को शोषित और प्रताड़ित किया जाता है। कहीं दहेज के लिए तो कहीं पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने से उपजे विवाद के बाद। ये दंश हमेशा बेटियों के हिस्से ही आता है। लेकिन, रांजी में एक पिता ने अपनी प्रताड़ित बेटी को निराश नहीं होने दिया। इस पिता ने जो मिसाल पेश की है, उस पर हर भारतीय को गर्व होगा। ससुराल में प्रताड़ित बेटी को जब पिता बाकायदा बैंड-बाजे के साथ वापस घर लेकर आए तो पूरा तथाकथित समाज देखता रह गया।

married daughter's Baraat

विवाहित बेटी की बारात

अक्सर हमारे सामाजिक दायरे में देखा गया कि बेटियों को ससुराल में कितनी ही परेशानी क्यों न हों, लेकिन माता-पिता अकसर बेटी को ही सबर और बर्दाश्त करने के लिए दबाव बनाते हैं। वहीं, इस पिता ने ससुराल में बेटी के साथ हो रहे अन्नाय को उसकी मजबूती बना दी और बाकायदा बारात निकाल कर बेटी को वापस घर ले आए।

End of Feed