Dead body Found in Ranchi: रांची के एक रिसॉर्ट में मिली बिहार के शख्स की लाश, जानें क्या है मौत की गुत्थी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:38 PM IST

Ranchi Crime News: राजधानी के एक रिसॉर्ट में एक शख्स का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रिसॉर्ट में पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तुपुदाना ओपी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने की जांच-पड़ताल की शुरू
  2. घटनास्थल की जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई
  3. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शख्स किसके साथ बिहार से आया था रांची

Ranchi Police: बिहार के रहने वाले एक शख्स का शव सोमवार की दोपहर रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मिला है। इस क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट के एक कमरे से शख्स का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिस कमरे से शव मिला है, उसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलवाई गई है। इस टीम ने कमरे एवं होटल से कई सैंपल लिए हैं, जिसकी जांच होगी। वहीं, स्थानीय पुलिस यह पता लगा रही है कि, मरने वाला शख्स किसके साथ बिहार से रांची आया था।

15

रांची में पुलिस के लिए चुनौती बनी लाश। (सांकेतिक फोटो)

बिहार पुलिस से भी साधा जा रहा संपर्क

रांची पुलिस का कहना है कि, मृत शख्स की पहचान छपरा जिले के रहने वाले अभय कुमार ‌सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल बिहार पुलिस मुख्यालय को सूचना दे दी गई है, जिससे वहां से कुछ जानकारी हासिल हो सके। जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो संबंधित परिजन को सूचना दे दी जाएगी। बता दें तीन महीने पहले भी रांची स्थित एक होटल में कोलकाता निवासी पिता-पुत्र के शव मिले थे।

End of Feed