राँची

Ranchi Traffic Divert: रविवार को बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक, इन रास्तों पर नहीं कर सकेंगे आवागमन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:47 PM IST

Ranchi Traffic News: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को वनडे क्रिकेट मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में होना है। इस कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत दूसरे जिलों से आने वाले वाहन को तय जगह पर रोक दिया जाएगा। 11 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Image

रांची में कल रहेगा यातायात डायवर्ट, जान लें रूट

KEY HIGHLIGHTS
  1. मैच समाप्त होने के बाद वैकल्पिक चार मार्गों से जाना होगा
  2. पास युक्त वाहनों के लिए अलग से की गई है पार्किंग की व्यवस्था
  3. जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच

Ranchi Latest News: शहर के जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच क्रिकेट मैच (Cricket) होना है। इस वनडे क्रिकेट मैच(ODI) को देखने के लिए देश भर से लोग जुटेंगे। ऐसे में शहर की ट्रैफिक (Traffic) पर काफी लोड बढ़ने वाला है, जिसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है।

11 जगहों पर है पार्किंग

दूसरे जिलों से आने वाले वाहन सवार को निर्धारित स्थान पर रोकने के लिए ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। कुल 11 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के मुताबिक जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आने वाले वाहन सवार तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन होकर धुर्वा गोलचक्कर और संत थॉमस स्कूल होकर प्रभात तारा मैदान तक जा सकेंगे।

इन जिलों से आने वाले वाहन सवारों को यहां से करना होगा सफर

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू जिले से आने वाले वाहन रिंग रोड होकर लॉ यूनिवर्सिटी, नयासराय के रास्ते तिरिल मोड से सैंबो, प्रभात तारा मैदान तक जा सकेंगे। वहीं, मैच समाप्त होने के बाद शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी, गोल चक्कर, एचईसी गेट, बिरसा चौक, हिनू चौक, राजेंद्र चौक के रास्ते से वाहन सवारों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हो जाती है। इसके मद्देनजर विभाग ने मैच समाप्ति के बाद चार वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया है, जिसके माध्यम से वाहन सवार निकल सकेंगे। रातू से आने वाले वाहन पार्किंग स्थल से तिरिल, कुटे होकर रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा पाएंगे।

पास वाले वाहन सवारों के लिए यह होगी व्यवस्था

9 अक्टूबर को वीवीआईपी वाहन पास वाले शहीद मैदान मोड़, मौसीबाड़ी, तिरिल मोड़ होकर क्रिकेट स्टेडियम नॉर्थ गेट के पास वाले वीआईपी प्रवेश मार्ग से पार्किंग स्थल तक जाएंगे। इसी तरह लाल पासयुक्त वाहन सवार क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा पाएंगे। मीडिया वाहन पास वाले गोलचक्कर, बस स्टैंड होकर स्टेडियम के दक्षिण गेट से पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article