राँची

Dead body Found in Ranchi: रांची के एक रिसॉर्ट में मिली बिहार के शख्स की लाश, जानें क्या है मौत की गुत्थी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:38 PM IST

Ranchi Crime News: राजधानी के एक रिसॉर्ट में एक शख्स का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रिसॉर्ट में पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Image

रांची में पुलिस के लिए चुनौती बनी लाश। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. तुपुदाना ओपी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने की जांच-पड़ताल की शुरू
  2. घटनास्थल की जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई
  3. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शख्स किसके साथ बिहार से आया था रांची

Ranchi Police: बिहार के रहने वाले एक शख्स का शव सोमवार की दोपहर रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मिला है। इस क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट के एक कमरे से शख्स का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिस कमरे से शव मिला है, उसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलवाई गई है। इस टीम ने कमरे एवं होटल से कई सैंपल लिए हैं, जिसकी जांच होगी। वहीं, स्थानीय पुलिस यह पता लगा रही है कि, मरने वाला शख्स किसके साथ बिहार से रांची आया था।

बिहार पुलिस से भी साधा जा रहा संपर्क

रांची पुलिस का कहना है कि, मृत शख्स की पहचान छपरा जिले के रहने वाले अभय कुमार ‌सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल बिहार पुलिस मुख्यालय को सूचना दे दी गई है, जिससे वहां से कुछ जानकारी हासिल हो सके। जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो संबंधित परिजन को सूचना दे दी जाएगी। बता दें तीन महीने पहले भी रांची स्थित एक होटल में कोलकाता निवासी पिता-पुत्र के शव मिले थे।

होटल में मची अफरा-तफरी

होटल के कमरे में शव मिलने की जानकारी फैलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जिस कमरे से शव मिला है, उसमें हाउस कीपिंग स्टाफ गया तो उसने शव देखा और मैनेजर को जानकारी दी। इस पर मैनेजर से कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इसके लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। होटल कर्मियों का कहना है कि, रविवार की देर रात पार्टी करने के बाद वह शख्स अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन दोपहर में वह मृत पाया गया। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे के अधिक सेवन की वजह से उसकी मौत हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article