राँची

Ranchi Lift Accident: अब रांची में लिफ्ट हादसा, बटन दबाने के बाद जैसे ही खुला दरवाजा, युवक की हो गई मौत

  • Compiled by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 11:17 PM IST

Ranchi Lift Accident: मिली जानकारी के अनुसार युवक ने लिफ्ट में सवार होने के लिए जब बटन दबाया, तब लिफ्ट नहीं आई, लेकिन दरवाजा खुल गया, जिसके बाद युवक अंदर गया और सीधे चौथे फ्लोर से गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Image

रांची में लिफ्ट हादसा

Ranchi Lift Accident: बिल्डिगों में लगी लिफ्ट, अब मौत का घर बनती जा रही है। एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं। अभी नोएडा हादसे को लोग भूल भी नहीं पाएं हैं कि अब रांची में एक लिफ्ट हादसा हो गया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।

लिफ्ट शाफ्ट में गिरकर मौत

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने लिफ्ट में सवार होने के लिए जब बटन दबाया, तब लिफ्ट नहीं आई, लेकिन दरवाजा खुल गया, जिसके बाद युवक अंदर गया और सीधे लिफ्ट की शाफ्ट में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

कहां की है घटना

घटना झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर की है। रांची पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मृत युवक का नाम शैलेश कुमार श्रीवास्तव बताया गया है। शैलेश कुमार श्रीवास्तव अनंतपुर के समृद्धि एन्क्लेव में रहते थे। शुक्रवार को वे चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर जाने वाली लिफ्ट के बाहर खड़े थे। उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया। लिफ्ट ऊपर आई और दरवाज़ा खुला। शैलेश लिफ्ट के अंदर गए लेकिन वहां लिफ्ट नहीं थी और वो सीधे शाफ्ट में गिर गए।

अस्पताल में मौत

गिरने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो शैलश घायल अवस्था में दर्द से तड़पते दिखे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!