Jharkhand Weather Forecast Today in Hindi: झारखंड में मौसम के मिजाज फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि कल से रांची में टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में बारिश का असर मैच पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने रांची में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कल भी रांची और अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
रांची में बारिश
रांची में बारिश
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी सहित कई शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटों में रांची में छिटपुट बारिश हुई है वहीं जमशेदपुर में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रांची में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बादल गरजने की आशंका जताई जा रही है।
कैसा रहेगा कल रांची का मौसम
रांची में कल से टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है। कल रांची में इंडिया बनाम इंग्लैंड का मैच होगा। इस बीच रांची का मौसम साफ रहना जरूरी है। हल्की बारिश ही मैच में खलल डाल सकती है। आईएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कल रांची केे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हल्की बारिश होने की संभावना भी है। शहर के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने 23 फरवरी को रांची में बारिश होने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये मौसम ही है, जिसे बदलने में समय नहीं लगता है।
