राँची

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम में उलटफेर, कहीं बारिश कहीं होगा वज्रपात, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं आज किन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

Image

झारखंड में बारिश का अलर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand Weather Forecast Today in Hindi: झारखंड में मौसम के तेवर बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची सहित कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हो सकती है। वहीं, आज से रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। लिहाजा, बारिश का असर मैच पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। रांची में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। अनुमान है कि कई जिलों में हल् से मध्यम बारिश हो सकती है।

आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी सहित कई शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में रांची में छिटपुट बारिश हुई थी, वहीं, जमशेदपुर में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ का असर झारखंड में देखा जा रहा है। इस वजह से आज राज्य में कई जगह अच्छी-खासी बारिश देखी जाएगी। वहीं, कुछ जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में अगर बारिश होती है तो भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच पर खलल पड़ सकता है, जिससे दर्शकों का मजा खराब हो सकता है।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम केंद्र के मुताबिक, कुछ जिलों में आज वज्रपात की आशंका है। इसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि इन जिलों में लोग थोड़ा सचेत रहें। ऐसी स्थिति में फौरन सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे भूलकर भी न खड़े हो।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल