राँची

Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में बदले मौसम के मिजाज, जानें कल रांची में बारिश होगी या नहीं,IMD ने किया अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Today in Hindi: झारखंड में मौसम के हाल बेहाल है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है। रांची में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Image

रांची में बारिश

Photo : iStock

Jharkhand Weather Forecast Today in Hindi: झारखंड में मौसम के मिजाज फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि कल से रांची में टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में बारिश का असर मैच पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने रांची में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कल भी रांची और अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

रांची में बारिश

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी सहित कई शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटों में रांची में छिटपुट बारिश हुई है वहीं जमशेदपुर में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रांची में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बादल गरजने की आशंका जताई जा रही है।

कैसा रहेगा कल रांची का मौसम

रांची में कल से टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है। कल रांची में इंडिया बनाम इंग्लैंड का मैच होगा। इस बीच रांची का मौसम साफ रहना जरूरी है। हल्की बारिश ही मैच में खलल डाल सकती है। आईएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कल रांची केे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हल्की बारिश होने की संभावना भी है। शहर के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने 23 फरवरी को रांची में बारिश होने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये मौसम ही है, जिसे बदलने में समय नहीं लगता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article