राँची

Ranchi Food: बांस की इस सब्जी के आगे नॉनवेज भी फेल, एक बार जरूर करें ट्राई

Ranchi famous dish: आजतक आपने कई तरह के व्यंजनों का स्वाद लिया होगा। लेकिन क्या आप बांस की सब्जी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए आपको आज रांची के इस मशहूर डिश के बारे में बताते हैं।

Image

रांची फूड

Photo : Twitter

Ranchi Food: झारखंड की राजधानी रांची ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद दुनियाभर में फेमस है। रांची के लजीज व्यंजनों को देशवासी ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं। यहां की एक ऐसी ही एक स्वादिश्ट डिश है, जिसे करील के नाम से भी जाना जाता है। लोग यहां इस सब्जी को बहुत चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं क्या खास है इस सब्जी में।

रांची अपने कई तरह के लजीज व्यंजनों के लिए मशहूर है। यहां की अरसा रोटी, मडुआ रोटी, रुगड़ा की सब्जी सब काफी मशहूर हैं। इन व्यंजनों का स्वाद यहां आए सैलानियों को भी काफी पसंद है।

बांस की सब्जी

रांची में बासं की सब्जी को भी काफी पसंद किया जाता है। लोग इसे बड़े मन से बनाते हैं। दरअसल, इस सब्जी को बनाने में बांस के नर्म अंकुरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। फिर इसे पानी में उबालकर पकाया जाता है। इसकी सब्जी बनाने के लिए कई तरह के मासालों का इस्तेमाल होता है। इनमें खासतौर पर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और दूसरे मसालों को मिलाया जाता है। जिसे रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है।

हेल्दी के लिए फायदेमंद

इस सब्जी को रांची के लोग बड़े चाव से खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सब्जी को खाने के कई लाभ भी होते हैं। यह आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। तो अगर आप कभी रांची आएं तो इस स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन का स्वाद जरूर ट्राई करें।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article