Ranchi: लाइट टावर ढहने की घटना पर जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, चार सदस्यीय समिति का किया गठन

रांची में मंगलवार को अचानक लाइट टावल के गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हाईवे के टोल प्लाजा पर में मंगलवार को हाई मास्ट लाइट टावल गिर गया था। इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं पाच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद रांची जिला प्रशासन ने लाइटिंग टावर के ढहने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। एक अधिकारी ने बताया कि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सदस्यों से घटनास्थल पर जाकर जांच करने और जल्द से जल्द विवरण सौंपने को कहा है।

Ranchi Hadsa

लाइट टावर ढहने की घटना पर जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समिति के सदस्यों में एक जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी और सड़क निर्माण विभाग (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता शामिल रहेंगे। यह टावर के अचानक गिरने की वजह की जांच की जाएगी।

End of Feed