राँची

Ranchi News: हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग, 8 लोगों ने अपहरण के बाद किया गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 01:48 PM IST

रांची में एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसके सात गैंगरेप किया। जिसके बाद उसे सड़क बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। होश आने के बाद नाबालिग अपने दोस्ते के पास पहुंची, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

नाबालिग के साथ गैंगरेप (फोटो साभार - istock)

Ranchi News: रांची में अपने ब्वॉय फ्रेंड से मिलकर निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। आठ युवकों ने मिलकर उसे किडनैप कर लिया और इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसका गैंगरेप किया। अत्यधिक रक्तस्राव से लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। बाद में होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के घर पहुंची और इसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता खूंटी जिले की रहनेवाली है।

बेहोशी की हालत में फेंका सड़क पर

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की शाम तुपुदाना स्थित हुलहुंडू में अपने दोस्त से मिलने आई थी। उससे किसी बात पर अनबन होने के बाद वह अकेले सड़क पर निकल आई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और रांची के नामकुम इलाके में एक घर में ले गए। यहां आठ युवकों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। रातभर हैवानियत करने के बाद जब नाबालिग की स्थिति बिगड़ती देखी तो उसे बाइक से लाकर दसमाइल चौक में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बाद में दोस्त उसे लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिली हैं। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article