रांची में आदिवासियों ने खोला 'सिरमटोली बचाओ मोर्चा’, धार्मिक प्लेस के लिए बवाल; 22 मार्च को बंद रहेगा

झारखंड के रांची स्थित 'सिरमटोली बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में कई आदिवासी संस्थाओं और संगठनों के लोग शामिल हैं। मोर्चा ने ऐलान किया है कि 22 मार्च की सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सड़कों पर वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।

रांची : रांची शहर के सिरमटोली में आदिवासियों के धार्मिक महत्व वाले ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर का रैंप हटाने की मांग ने तूल पकड़ लिया है। सड़क से लेकर सदन तक यह मुद्दा जोर-शोर से उठा है। अब इस मांग को लेकर 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया गया है। 'सिरमटोली बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में कई आदिवासी संस्थाओं और संगठनों के लोग शामिल हैं। मोर्चा ने ऐलान किया है कि 22 मार्च की सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सड़कों पर वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।

tribal Protest Called in Ranchi

सिरमटोली बचाओ मोर्चा

शवयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया

मोर्चा का कहना है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का रैंप ‘सरना स्थल’ के पास बनाए जाने से उनके धार्मिक आयोजन में परेशानी होगी। यह उनकी आस्था पर आघात है। इसे हटाने की मांग को लेकर दो दिन पहले मोर्चा ने रांची में मुख्यमंत्री सहित राज्य के सभी आदिवासी विधायकों और मंत्रियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया था।

End of Feed