राँची

Jharkhand: चाईबासा में जिंदा जले 4 मासूम, पुआल में खेलने के दौरान हुआ हादसा, गांव में मचा कोहराम

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गीतिलिपि गांव में पुआल के ढेर में खेल रहे चार बच्चे आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की गई। आग लगने की वजह का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गीतिलिपि गांव से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पुआल के ढेर में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसमें अचानक आग लग गई। पुआल में आग लगने की वजह से उसमें खेल रहे 4 बच्चे जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत बच्चों के शवों को निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना सुबह करीब 11 बजे के आसपास घटी। आग लगने की वजह का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चों की मौत के परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article