Lohardaga में फांसी पर झूल गया सिपाही, इस साल अब तक 12 जवानों ने दी जान

झारखंड के लोहरदगा में एक पुलिस जवान फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। इस साल जनवरी से लेकर अब तक 12 जवानों ने खुदकुशी की है।

रांची: लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव में राज्य पुलिस के जवान 32 वर्षीय रामू महतो ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने उसका शव बरामद किया। रामू महतो की पोस्टिंग सिमडेगा पुलिस लाइन में थी। वह 13 दिसंबर को छुट्टी लेकर घर आया था और 22 दिसंबर को उसे ड्यूटी पर लौटना था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जवान ने पारिवारिक कलह में खुदकुशी की है। अवसाद और तनाव में आकर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों की आत्महत्या की घटनाएं झारखंड में लगातार हो रही हैं। इस साल जनवरी से लेकर अब तक 12 जवानों ने खुदकुशी की है।

Lohardaga में फांसी पर झूल गया सिपाही, इस साल अब तक 12 जवानों ने दी जान

इन जवानों ने की आत्महत्या

9 दिसंबर को धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के कैंप में तैनात हवलदार नंदकिशोर सिंह की मौत खुद की राइफल की गोली लगने से हो गई थी। आशंका जताई गई थी कि उसने खुदकुशी की। हालांकि, सीआरपीएफ के अफसरों ने इसे दुर्घटना बताया था। 26 नवंबर को धनबाद के बलियापुर में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के एक जवान संदीप कुमार सिंह ने खुद को गोली मार लिया था। संदीप उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था और झारखंड में चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी लगी थी। 5 नवंबर को लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे एसएसबी के जवान अनप्पा दुग्गाल ने खुद के इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

End of Feed