Ranchi News: राम भक्त हनुमान के घर चोरी, मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2024, 02:43 PM IST

झारखंड के रांची में राम जानकी मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस कृत्य से नाराज लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रांची: जिले के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के राम जानकी मंदिर में घुसकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर जनाक्रोश फूट पड़ा है। सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। राजभवन-बूटी मोड़ रोड को लोगों ने जाम कर दिया है। रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और समरीलाल भी मौके पर पहुंचे हैं। लोग प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Lord Hanuman Idols Broken

भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ी

चोरी करने मंदिर में घुसे चोर

घटना बीती रात की है। आज सुबह मंदिर पहुंचते ही लोगों की इसकी जानकारी मिली। खबर इलाके में तेजी से फैली और देखते-देखते सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। यह मंदिर बरियातू मुख्य मार्ग पर डीएवी पब्लिक स्कूल के ठीक सामने स्थित है। मंदिर के पुजारी बाबा रामदेव के अनुसार अपराधी चोरी करने घुसे थे या उनकी मंशा कुछ और थी ,कहा नहीं जा सकता।

End of Feed