Jharkhand में नक्सलियों का जबरन वसूली अभियान, NIA ने कई ठिकानों पर मारे छापे

झारखंड में नक्सलियों की ओर से जबरन वसूली करने के मामले और धनशोधन से जुड़े मामलों की जांच के लिए एनआईए ने कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है।

रांची: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक नक्सली समूह द्वारा जबरन वसूली किये जाने और धनशोधन से जुड़े आरोपों की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में तीन स्थानों छापे मारे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि जब्त किए गए। 2 दिन पहले ही एनआईए ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों पर छापे मारे थे।

NIA

(फाइल फोटो)

टीएसपीसी के सदस्यों से जबरन उगाही

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार की छापेमारी एनआईए की जांच का हिस्सा थी कि जो प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक अलग समूह टीएसपीसी के सदस्यों द्वारा जबरन उगाही और धनशोधन से जुड़ा है।

End of Feed