Jharkhand News: चतरा में पांच नक्सली हुए गिरफ्तार, छापेमारी में हथियार और गोलियां बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 07:24 PM IST

झारखंड के चतरा से नक्सली संगठन टीएसपीसी के दो सबजोनल कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। सूचना मिली थी कि सिदालु-सतपहरी पहाड़ के जंगल में एक टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के लोग एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ में कई घातक हथियार और गोलियां भी बरामद हुईं।

झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी’ (टीएसपीसी) के दो स्वयंभू सब-जोनल कमांडर सहित संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से अमेरिका निर्मित राइफल, कारतूस और संगठन के पर्चे समेत कई हथियार जब्त किए गए।

Five Naxalites arrested

झारखंड में 5 नक्सली गिरफ्तार (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सिदालु-सतपहाड़ी हिल में प्रतिबंधित संगठन के 10 सदस्यों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और शुक्रवार को पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये माओवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू और विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू शामिल है। अधिकारी ने बताया कि प्रभात 14 मामलों में जबकि विशु 11 अलग-अलग मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन के तीन अन्य सदस्यों की पहचान अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जीतेंद्र कुमार रजक के रूप में की गई है।

End of Feed