राँची

Jharkhand News: मुठभेड़ में घायल नक्सली को छोड़ गए साथी, सुरक्षाकर्मी ने कंधे पर उठाकर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 01:52 PM IST

रांची में मुठभेड़ के दौरन एक घायल नक्सली को उसके साथी वहां तड़पता छोड़ गए थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जान बचा ली। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पांच किमी तक अपने कंधे पर उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। जिसके बाद उसे विमान के जरिए रांची के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

Image

सीआरपीएफ ने घायल नक्सली को भेजा अस्पताल (फोटो साभार - ट्विटर)

झारखंड में सुरक्षाकर्मी एक घायल माओवादी की जान बचाने के लिए उसे अपने कंधों पर लादकर पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में पांच किलोमीटर तक पैदल चले। पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, शुक्रवार को हुसिपी के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों को एक घायल माओवादी दर्द से कराहता मिला, जिसे उसके साथी छोड़कर चले गए थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे अपने कंधे पर उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए समय पर पहुंचाया।

विमान से भेजा रांची

पुलिस ने बताया कि जंगल में बारूदी सुरंगें बिछी हुई थीं, जिसके बीच सुरक्षाकर्मियों ने घायल माओवादी को अपने कंधे पर उठाया, पांच किलोमीटर तक चले और उसकी जान बचाने के लिए उसे अपने हाथी बुरु शिविर में ले आए। बयान के अनुसार, शिविर में चिकित्सा अधिकारियों ने घायल माओवादी को प्राथमिक उपचार दिया। इसमें कहा गया है कि शनिवार को घायल माओवादी को बेहतर इलाज के लिए विमान से राजधानी रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। झारखंड पुलिस पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी विरोधी अभियान चला रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article