राँची

धनबाद में रहस्यमयी घर! कभी कमरे-कभी आंगन में धधक उठ रही आग, पिछले पांच दिनों से हो रही अजीबोगरी घटनाएं; देखें Video

धनबाद में एक घर में अलग-अलग हिस्सों में बार-बार आग लग जा रही है। लेकिन इस आग की वजह भी पता नहीं चल रही है। इस घर में पिछले पांच दिनों से ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। आग लगने पर फायर ब्रिगेड़ को भी बुलाया गया। लेकिन अग्निशमन विभाग को भी आग की वजह पता नहीं चली।

Image

घर में बार-बार लग रही आग

झारखंड के धनबाद में इन दिनों में एक घर रहमस्यी बन गया है। इस घर में किसी न किसी समान में अचानक आग लग जा रही है। लेकिन आग के पीछे की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। आग लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने आग पर तुरंत काबू पाया। लेकिन अग्निशमन विभाग को भी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। इन घटनाओं से परिवार के लोगों में डर का माहौल है।

इन्वर्टर की बैटरी भी हुई ब्लास्ट

धनबाद के हीरापुर स्थित मास्टर पाड़ा के बनर्जी निवासी में पिछले पांच दिनों से अजीबोगरीब घटनाएं हो रही है। इस घर के अलग-अगल हिस्सों में अचानक लग जा रही है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, ये पता नहीं चल पा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आग लगने की रहस्यमयी घटनाएं लगातार हो रही हैं। शनिवार और रविवार को पांच से अधिक बार घर के सामानों में आग लगी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि इन्वर्टर की बैटरी भी ब्लास्ट हो गई।

इलेक्ट्रिक मिस्त्री ने भी की घर की जांच

परिवार के लोगों का कहना है कि जमीन गर्म होते ही आग लग जाती है, यहां तक कि बर्तन में रखे चावल, मैगी का पैकेट छूने पर भी आग पकड़ ले रहा है। आग लगने पर कई बार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाया। लेकिन उनके जाने के बाद फिर आग भड़क उठी है। परिवार ने इलेक्ट्रिक मिस्त्री को भी बुलाया, लेकिन आग लगने की असली वजह का अब तक कोई पता नहीं चल सका। इस रहस्यमयी आग से पूरा परिवार दहशत में है। स्थानीय प्रशासन भी इस अनोखी घटना की जांच में जुट गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article