राँची

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश से मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार अनुमानित समय से करीब 11 दिनों की देरी से झारखंड में मानसून पहुंचा है। मानसून के पहुंचते ही कई जिलों में बारिश की स्थिति बनने लगी है, जिसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है।

Image

झारखंड में पहुंचा मानसून।

Photo : iStock

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को अब अलविदा कहने का समय आ गया है, क्योंकि मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया है और इसके आते ही कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम केंद्र ने बताया कि आज यानी 21 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में दस्तक दे चुका है और मानसून की उत्तरी सीमा पाकुड़ और साहिबगंज से होकर गुजर रही है।

कल बिहार पहुंचा था मानसून

बता दें कि इस बार मानसून ने तय समय से देरी से झारखंड में दस्तक दी है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि 19 जून तक मानसून झारखंड पहुंच सकता है, लेकिन अनुमान फेल हो गया और काफी देरी से मानसून पहुंचा है। वहीं, बीते दिन यानी 20 जून को मानसून ने बिहार में एंट्री ली थी। बिहार में भागलपुर और रक्सौल के रास्ते मानसून ने राज्य में एंट्री ली थी। बता दें कि इस बार बिहार में भी देरी से मानसून प्रवेश किया था।

कई जिलों में बदला मौसम

इधर, झारखंड में मानसून के पहुंचते ही कई जिलों का मौसम बदलने लगा है। पाकुड़, साहेबगंज, पलामू समेत कई जिलों में बारिश की स्थिति बन गई है। साथ ही मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में पूरे राज्य में मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस बार पूरे 11 दिनों की देरी से मानसून ने झारखंड में दस्तक दी है।

झारखंड में हुई प्री मानसून बारिश

आपको बता दें कि झारखंड में मानसून के आने से पहले से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो प्री मानसून बारिश माना जा रहा था और अनुमान लगाया गया था कि 22 जून तक राज्य में मानसून पहुंच सकता है, जो सच साबित हुई और 21 जून को झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन हुआ। इधर, प्री मानसून की बारिश और वज्रपात से राज्य में बीते दिन तीन लोगों की मौत की भी खबर है।

बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। बताया गया कि 20 जून को झारखंड में पारा नीचे चला गया। साथ ही 21 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। यह चेतावनी 23 जून तक के लिए जारी की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article