राँची

रांची में अपराधियों का तांडव, कई वाहनों को किया आग के हवाले; तीन महीने में सातवीं वारदात

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का तांडव दिखा है। यहां कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बता दें कि पिछले तीन महीने में ऐसी सातवीं वारदात को अंजाम दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Ranchi News: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चार बजे हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि निर्मल महतो चौक के पास अपराधियों ने तीनों वाहनों को रोका और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रंगदारी वसूलने के लिए आलोक गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती के तमाम दावों के बावजूद कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले तीन से चार महीनों में ऐसी सात घटनाएं सामने आई हैं। पूरे राज्य में कंपनियों से रंगदारी और लेवी वसूली करने वाले कई आपराधिक गिरोह उग आए हैं, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इससे पहले ट्रक में लगाई थी आग

3 दिसंबर को रांची में खलारी के पास पिपरवार थाना क्षेत्र में एक कोल माइन्स कंपनी के हाइवा ट्रक को अपराधियों ने फूंक डाला था। एक दिसंबर को रांची जिले के ओरमांझी में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर हमला कर गोलीबारी की गई थी और एक कंटेनर को आग के हवाले कर दिया गया था। 19-20 नवंबर को लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास उग्रवादियों ने तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रहे पांच हाइवा वाहनों को जला डाला था। उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग और वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की थी।

लगातार दिख रहा अपराधियों का तांडव

28 नवंबर को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया में आलोक गिरोह ने बालू लदे एक ट्रक को फूंक डाला था। इसी तरह एक अक्टूबर को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बरियातू स्थित एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) की कोल माइन्स से ट्रांसपोर्ट करने वाली पीएनएम कंपनी के सेंटर पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर पांच हाइवा गाड़ियों में आग लगा दी थी।

सितंबर महीने में बोकारो जिले में जैनामोड़ से गोला तक सड़क का निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी की साइट पर पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के अपराधियों ने हमला कर डोजर और रोलर को आग के हवाले कर दिया था।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article