आंगन में जला दी बेटी की लाश! दहेज लोभियों ने की हत्या, मायके वालों ने ससुराल को बना दिया श्मशान

झारखंड के हजारीबाग में दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या किए जाने से आक्रोशित बेटी के परिजनों ने ससुराल के ही आगन में उसकी चिता लगाकर आग के हवाले कर दिया।

हजारीबाग: जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव में मात्र चार महीने पहले ब्याही गई 22 वर्षीय प्रीति कुमारी की हत्या कथित रूप से उसके पति और ससुराल के लोगों ने दहेज की खातिर कर दी। इससे गुस्साए प्रीति के मायके वालों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को उसका शव ससुराल की आंगन में चिता बनाकर जला दिया। पुलिस ने प्रीति के पति अजीत यादव और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। प्रीति कुमारी चौपारण के जगदीशपुर निवासी जगदीश यादव की पुत्री थी।

11 लोग नामजद

उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या दहेज के लिए कर देने का आरोप लगाते हुए बरही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसके पति सहित ससुराल के 11 लोगों को नामजद किया गया है। प्रीति की शादी इसी वर्ष 22 अप्रैल को चतरो गांव के अजीत यादव के साथ हुई थी।

End of Feed