Jharkhand: पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी एनकाउंटर में ढेर, एक गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया है। इसके अलावा, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार किया है।

Maoist Encounter: पुलिस ने जानकारी दी कि झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक सदस्य मारा गया है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। भाकपा-माओवादी भारत में प्रतिबंधित संगठन है। अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि अभियान के दौरान एक माओवादी को गिरफ्तार भी किया गया है।

maoist with 5 lakh bounty killed

5 लाख का इनामी माओवादी ढेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रविवार रात महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना के जंगल में मुठभेड़ हुई। पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाई एस रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी मनीष यादव मारा गया। एक और माओवादी, कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है।"

End of Feed