राँची

झारखंड में बुजुर्ग का अपहरण कर चलती कार में घोंटा गया गला, जंगल के पास मिला शव

Jharkhand: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की। बता दें कि पुलिस को कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी जंगल के पास 57 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।

Image

बुजुर्ग की हत्या (फाइल फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने भालकी जंगल के पास फेंका था शव।
  • पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
  • मामले की बारीकी से जांच में जुटी पुलिस।

Jharkhand: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बृहस्पतिवार को 57 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और चलती कार में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजनगर पुलिस थाने की सीमा में हुई थी। वहीं, इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जंगल के पास मिला फेंका

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे अपराध को अंजाम देने के बाद डॉ. बी. मंडल के शव को पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी जंगल के पास फेंक दिया था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से करीब 34 किलोमीटर दूर शव फेंका गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़ित एक योग्य चिकित्सक या ग्रामीण चिकित्सक था, लुनायत ने कहा कि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन मंडल के दंत चिकित्सक बेटे के नाम पर ही उनका क्लीनिक पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

आरोपियों से स्वीकार किया अपराध

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कोवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में उन्होंने अपना अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article