Weather Updates: झारखंड में अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, IMD ने फिर जारी किया नया अलर्ट

Jharkhand Weather Updates: झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से राज्य में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। कई जगहों पर पुल टूट गए हैं, तो कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Updates: झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

rain situation

फाइल फोटो।

रांची मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के कारण मंगलवार और बुधवार को झारखंड में अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना है। उनका कहना है कि आगामी दो दिनों में दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते की बारिश ने राज्य में सालाना होने वाली बारिश की कमी को घटाकर 19 फीसदी कर दिया है, जिसे आईएमडी सामान्य मानता है।

End of Feed