राँची

Ranchi Weather News: रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना,सर्द हवाओं के चलते स्कूल बंद करने की उठी मांग

Ranchi Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच अब बारिश की भी संभावना है। ऐसे में छोटी कक्षा में पढ़ रहे बच्चों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संगठन स्कूल बंद करने या उनका समय बदलने की मांग कर रहे हैं।

Image

रांची में ठंड का प्रकोप

Ranchi Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप के बीच अब बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही रांची में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण लोगों को धूप भी सही से नहीं मिल पा रही है। कोहरे, शीतलहर के शुष्क तापमान के कारण रांची और अन्य शहरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रांची के तापमान और कोहरे की बात करें तो इससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। केवल राजधानी रांची में ही नहीं पूरे झारखंड में ही ठंड का कहर बरस रहा है।

रांची में बारिश की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 25 घंटे से बादल छाये हुए देखे जा रहे हैं, भले की इसके कारण रांची के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई हो, लेकिन उसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार रांची में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। रांची सहित हजारीबाग, गुमला, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह समेत की शहरों में बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की द्वारा दी जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है और ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

स्कूल बंद करने की उठी मांग

राजधानी रांची में सर्द हवाओं और कोहरे के चलते छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल बंद करने की मांग उठ रही है। दरअसल, मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन से स्कूलों को बंद करने या उनका समय बदलने की मांग की है। मौसम के हाल को देखते हुए अब जिला प्रशासन अपना फैसला लेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article