राँची

Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में बरसेंगे बदरा, दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, जानें कैसा रहेगा रांची में मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव झारखंड पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल सकता है।

Image

झारखंड में बरसेंगे बदरा

Photo : iStock

Jharkhand Weather Forecast Today in Hindi: झारखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल रहा है। खराब होते मौसम में बारिश की संभावना से ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उसी बीच मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में तेज बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद अब मौसम साफ होने की जानकारी दी गई है। लेकिन रांची और झारखंड के अन्य शहरों में साफ मौसम भी कुछ ही दिन का मेहमान है। क्योंकि आने वाले दिनों में तेज बारिश के अनुमान लगाए गए हैं।

बता दें कि उत्तर विक्षोभ का असर झारखंड के साथ, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली पर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है, जिसके अनुसार इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में तीन से चार दिन तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में आज से बदलाव देखे जाएंग। यहां भी अन्य स्थानों के जैसे सुबह-शाम की ठंड के बीच तेज धूप खिली रहती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए ठंड बारिश के साथ फिर वापसी कर रही है।

झारखंड में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 21 से 23 फरवरी को प्रदेश में तेज बारिश से साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी तो वहीं कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। बता दें कि झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई थी। यहां पारा बढ़ाना शुरू हो गया था। यहां तक की सुबह-शाम की ठंड में भी कमी आनी शुरू हो गई थी। झारखंड में तापमान अभी बढ़ना शुरू ही हुआ था कि मौसम ने यू टर्न ले लिया। अब बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान के गिरने की अधिक उम्मीद है।

रांची में मौसम कैसा रहेगा

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ दिन पहले ही झमाझम बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद शहर का मौसम एक दम साफ हो गया है। इसके साथ ही तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। शनिवार और रविवार को सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई थी। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं आज के तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच रह सकता है और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक होने की उम्मीद है। फिलहाल शहर का मौसम साफ है, लेकिन आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फिर मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article