झारखंड में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, तीन की मौत और कई घायल

झारखंड में लातेहार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार रात को आग लगने की अफवाह फैल गई। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मचने से वे ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Jharkhand Train Accident: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात को भीषण हादसा हो गया। जहां लातेहार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान ट्रेन से कटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकती है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका बताई जा रही है।

Train

ट्रेन में आग की अफवाह फैलने से हादसा (सांकेतिक फोटो)

मालगाड़ी की चपेट में आए यात्री

शुक्रवार रात को लातेहार सासाराम-रांछी इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी। तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। इस अफवाह को सुनकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ रही थी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

End of Feed