राँची

Jharkhand Naxal Operation: झारखंड में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, TSPC के छह नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand Naxal Operation: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के जरिये किये गए विस्फोट से दो जवान घायल हो गए। जिसमें से एक शहीद हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में यह घटना हुई थी।

Image

झारखंड में आईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद

Jharkhand Naxal Operation: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान आईडी की पेट में आ गए। इस धमाके में दो जवान घायल हो गए, जिसमें से एक जवान शहीद हो गए। झारखंड के जराइकेला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया।

चाईबासा में आईडी विस्फोट

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के चाईबासा में शनिवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। रांची के डीआईजी-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने एक बयान में कहा, "झारखंड जगुआर के एक जवान की आईईडी विस्फोट में मौत हो गई, जबकि सीआरपीएफ जवान का इलाज चल रहा है।"

टीएसपीसी के छह नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक प्रतिबंधित संगठन के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में स्वयंभू ‘सब-जोनल कमांडर’ नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, ‘एरिया कमांडर’ अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय शामिल हैं। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि माओवादी समूह टीएसपीसी के सदस्यों को शुक्रवार को बालूमाथ पुलिस थाने के अंतर्गत हेसाबार-भांग वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और नक्सलियों को चारों ओर से घेरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक रिवॉल्वर और 1,102 कारतूस जब्त किए गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article