Jharkhand Band: रांची में सरना स्थल पर रैंप निर्माण का विरोध, आदिवासी संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान

रांची में स्थित आदिवासी धार्मिक स्थल के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप का निर्माण करने को लेकर विरोध करने के लिए विभिन्न संगठनों ने आज यानी बुधवार को झारखंड बंद करने का आह्वान किया है।

Jharkhand bandh: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह बिजूपाड़ा के पास रांची-डाल्टनगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में, खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Ranchi Sarna Sthal

रांची में सरना स्थल पर रैंप निर्माण का विरोध

संगठन ने निकाला मशाल जुलूस

कई संगठनों ने मंगलवार शाम यहां मशाल जुलूस निकाला और सिरम टोली में नवनिर्मित रैंप को तत्काल हटाने की मांग की। उनका दावा है कि यह रैंप उनके धार्मिक स्थल तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न कर रहा है और यातायात के कारण इसकी पवित्रता प्रभावित हो सकती है। उनकी अन्य मांगों में राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा अधिनियम का कार्यान्वयन और आदिवासी भूमि पर अतिक्रमण हटाना शामिल है।

End of Feed