Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से, धीरज साहू कैश स्कैंडल पर होगी तीखी बहस; नोटों का हिसाब मांगेगा विपक्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 03:11 PM IST

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज 15 दिसंबर(शुक्रवार) से होगा। इस बार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धीरज साहू कैश स्कैंडल पर होगी तीखी बहस होने की उम्मीद है। वहीं सत्ताधारी गठबंधन भी विपक्षी हमलों की काट जुटाने में लगा हुआ हैं।

Jharkhand News: 15 दिसंबर से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से साढ़े तीन सौ करोड़ से ज्यादा की रकम और जेवरात की बरामदगी का मामला छाया रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के साथ राज्य की गठबंधन सरकार की घेराबंदी की रणनीति तैयार की है। इसे लेकर गुरुवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

Jharkhand Assembly

15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

हेमंत सरकार के खिलाफ मुद्दों की कमी नहीं- अमर कुमार बाउरी

ईडी के छह समन के बाद भी हेमंत सोरेन के हाजिर नहीं होने राज्य में नियुक्ति परीक्षाओं को बार-बार टाले जाने और बेरोजगारी भत्ता से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश विपक्ष की ओर से होगी। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा, “हर मोर्चे पर फेल राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ मुद्दों की कमी नहीं है। धीरज साहू के ठिकानों से अकूत रकम का हिसाब हम सत्ताधारी गठबंधन से सदन में मांगेंगे। इस भ्रष्टाचार में यहां की सरकार भी भागीदार है।”

End of Feed