राँची

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में होगी गिरावट; बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में आगामी वीकेंड में बारिश होने का अनुमान लगाया है। राज्य के पश्चिमी और आसपास के उत्तरी हिस्सों में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

झारखंड में वीकेंड तक तापमान में गिरावट की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी और आसपास के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शनिवार को तथा राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान?

आईएमडी ने कहा कि फिलहाल राज्य में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गुमला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। चतरा में तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा और राजधानी रांची में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।

आसमान में दिखेंगे बादल

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘आंशिक बादल छाए रहने के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। 28 दिसंबर को पश्चिमी और आसपास के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को साफ आसमान के बीच न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट हो सकती है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article